कटनी ग्रामीण: रीठी स्टेशन पर एक घंटे से ज्यादा रुकी रीवा–चार पल्ली एक्सप्रेस, पानी के लिए भटके यात्री
रीठी रेलवे स्टेशन पर रीवा–चार पल्ली एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन शाम लगभग 6 बजकर 30 मिनट पर स्टेशन पहुंची और करीब 7 बजकर 33 मिनट तक वहीं खड़ी रही। हालांकि ट्रेन के रुकने के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी। ट्रेन के लंबे समय तक स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान यात्रियों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।