हथुआ विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित विधायक रामसेवक सिंह को पटना से लौटने के बाद छाप मोड़ पर लोगो ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान फूल का माला पहनाकर लोगो ने अपने विधायक का स्वागत किया। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह पटना से अपने घर लौट रहे थे। जहां उनके समर्थक छाप मोड़ पर स्वागत करने के लिए काफी उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे।