बागपत: ओगटी गांव के मोड़ पर ईटों से भरा ट्रक पलटा, एक मजदूर की मौत और तीन घायल हुए
गुरुवार की सुबह करीब साढे सात बजे ओगटी गांव निवासी ग्रामीण मनोज ने जानकारी देते हुए बताया कि चांदीनगर थाना क्षेत्र के भट्टे से बुधवार रात करीब 11 बजे चार-पांच लोग ट्रक में ईंट लेकर दिल्ली जा रहे थे। ओगटी गांव के मोड़ पर अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क व खेत में ईंट बिखर गईं। उनके नीचे एक मजदूर दब गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।