बागपत: नयागांव हमीदाबाद के पीड़ित ने तीन सदस्यों पर मारपीट, पथराव कर घायल करने और धमकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली बागपत पर तहरीर दी
कोतवाली बागपत क्षेत्र के नयागांव हमीदाबाद निवासी मोमीन ने साढे 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसका पत्नी से आपसी झगड़ा चल रहा है। झगड़ा के कारण पत्नी अपने मायके में ही रहती है। भांजे का बेटा सात माह से बीमार चल रहा है। गत दो जुलाई की सुबह करीब दस बजे अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ निवाड़ा में भांजे के बेटे का पता लेने गया था।