लवकुशनगर: चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, खेत में लगी आग पर पाया काबू
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 15, 2026
छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अक्टोहा चौकी के पास बच्चों द्वारा लगाई गई आग ने खेत में विकराल रूप ले लिया। बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सोहन सैयाम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, बाद में फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पूरी तरह आग बुझाई।