करायपरसुराय: गंगा स्नान के लिए ट्रेनों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शुक्रवार को फतुहा के घाट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर इस्लामपुर-हिलसा-डियावां रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही इस्लामपुर,एकंगरसराय, हिलसा, डियावां सहित विभिन्न स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से फतुहा पहुंचकर गंगा स्नान किय.