बतौली: सुलपगा गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।सरगुजा जिले के सुलपगा गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। परंपराओं से हटकर आयोजित इस विवाह में दुल्हन देवमुनि एक्का खुद बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंची।