श्योपुर: जिपं CEO ने MDM की व्यवस्था देखी, हेडमास्टर सहित कई कर्मचारियों का वेतन काटने के दिए निर्देश
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुसार अधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सोमवार को दोपहर 12:00 बजे जिपं CEO सौम्या आनंद द्वारा ग्राम ढेंगदा स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर एमडीएम व्यवस्था का अवलोकन किया और बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।