भरतपुर: बिजली के तार घरों पर गिरे, 10 लोग झुलसे, 2 महिलाओं की हालत गंभीर, भरतपुर रेफर
भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें करीब 10 लोग करंट से झुलस गए। उसने से 7 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। 2 महिलाओं को आरवीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सुबना पर पुलिस की टीम, बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।