रविवार को सुबह करीब 9बजे कुमारगंज के 100शैय्या अस्पताल के स्टाफ नर्स का शव आवासीय परिसर के कमरे में फंदा से लटका हुआ पाया गया। सुबह जब काफी देर तक स्टाफ नर्स का कमरा नहीं खुला तब धक्का देकर दरवाजा खोला और देखा तो वह छत के हुक से लटकी थी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।