गोरखपुर: गोरखपुर रेलवे स्टेशन के तीन प्रवेश द्वार बंद, अब पांच नंबर से जाएंगे और चार से निकलेंगे वाहन
अगर आप रेलवे स्टेशन गोरखपुर आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।निर्माण कार्य होने के कारण यहां की पार्किंग व्यवस्था बंद कर दी गई है।अब प्रवेश द्वार नंबर दो,तीन और छह नंबर को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया।बाकी प्रवेश द्वार पहले ही बंद किए जा चुके हैं।यात्री अब पांच नंबर प्रवेश द्वार से परिसर में जाएंगे और चार नंबर से बाहर निकलेंगे।