भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढला बस स्टैंड पर सड़क किनारे पर आज शनिवार शाम लगभग 4:30 बजे एक चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है बड़ा हादसा होने से बार-बार टला है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि चार पहिया गाड़ी पिछोर की ओर से भौंती की ओर जा रही थी,ग्राम ढला बस स्टैंड पर अनियंत्रित होकर पलट गई है।हालांकि गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।