आमस: पत्नी के लिए जूस लाने निकला पति लौटा लाश बनकर, NH-19 पर पिकअप ने छीनी जिंदगी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Amas, Gaya | May 10, 2026 गया के आमस थाना क्षेत्र स्थित चंडीस्थान से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक पति जो अपनी बीमार पत्नी के लिए जूस लेने गया था, अब कभी वापस नहीं लौटेगा। मामला रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी कामेश्वर दास से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण पिछले दो दिनों से वे चंडीस्थान स्थित ए