हनुमना: पटेहरा गांव से 45 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण, हाईवे नंबर 135 पर चक्का जाम, रीवा से बुलाई गई पुलिस
मऊगंज जिले के पटेहरा गांव मे 45 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हाईवे नंबर 135 मे करीब दो घंटे से चक्का जाम कर दिया है। हाईवे में कई किलोमीटर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइने लगी हुई है।और लाइन ऑर्डर की स्थिति निर्मित होने पर आज 25-26अक्टूबर की रात 12:30 बजे रीवा से पुलिस बल बुलाया गया है।