धमतरी: चौथिया जा रहे पिकअप वाहन के पलटने से करीब 16 लोग घायल, एक की मौत, सभी घायल व मृतक धमतरी जिले के
आज शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले के भानपुरी से पिकअप वाहन में 30 से अधिक लोग सवार होकर शुक्रवार को ढोरीठेमा चौथिया जा रहे थे। तभी अचानक तालगांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल बालोद उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश यादव नाम के व्यक्ति को।