अथमलगोला के गंजपर गांव में मंगलवार रात उत्पाद थाना बाढ़ की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि शराब जांच के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसमें चार जवान घायल हुए थे।