अनूपपुर: पयारी क्रमांक-1 में संदिग्ध आगजनी, मकान में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
फुनगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पयारी क्रमांक-1 में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक मकान में आग लगने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार पयारी क्रमांक-1 निवासी ललुआ चौधरी के मकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाई गई है। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे ।