हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री सम्पन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुर्बान अली और चुनाव समिति के मुख्य सलाहकार रवींद्र बिष्ट की मौजूदगी में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 3 बजे तक बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय में नामांकन पत्रों का विक्रय किया गया।