राजातालाब: विट्ठलपुर गांव में धूमिल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, शुभचिंतकों में आक्रोश
धूमिल की प्रतिमा अराजक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त, शुभचिंतकों में आक्रोश वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के विट्ठलपुर गांव में बने स्वर्गीय सुदामा पांडेय 'धूमिल' के स्मृति द्वार के समीप स्थापित उनकी प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह लगभग 08 बजे घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।