जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने किसानों के छूटे हुए रकबा, खसरा को शीघ्र जोड़वाने, धान के रखरखाव तथा अवैध धान परिवहन भंडारण पर लगातार कार्यवाही जारी रखने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।