चूरू: वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम
Churu, Churu | May 31, 2026 राज्य सरकार के "वंदे गंगा : जल संरक्षण जन अभियान" के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।