माधौगढ़: माधौगढ़ से रामपुरा जाने वाले मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ से रामपुरा जाने वाले मुख्यमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है,जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क पर उछल कर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया,घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया है,दिन शुक्रवार समय 6 बजे की घटना है,जब मोटरसाइकिल सवार रामपुरा की तरफ जा रहा था।