बदायूं: भगवतीपुर गांव के निकट बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
Budaun, Budaun | Apr 19, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भगवतीपुर गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसमें पति सचिन और पत्नी शकुंतला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में दोनों शवों को रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।