गोहद चोराहा पर विशाल मंदिर का निर्माण पूर्ण होने की कगार पर है।उक्त मंदिर की शुद्धि एवं पंचकल्याणक तथा गजरथ महोत्सव का आयोजन 20 मार्च से 25 मार्च 26 तक मेडिटेशन गुरु उपाध्याय बिहसंत सागर महाराज के सानिध्य में कालेज प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कई राजनेताओं के आगमन के भी कयास लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संबंध में विहसंत सागर महाराज ने जानकारी दी।