बांधवगढ़: आहूजा परिवार का आरोप: 50 लाख की मांग, नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी
उमरिया के व्यवसायी आहूजा परिवार ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता विकास सचदेव ने 27 जून की रात विनोद आहूजा को रोककर कहा कि यदि उसके खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस नहीं लिए गए और 50 लाख रुपये नहीं दिए गए, तो वह खुद पर हमला करवाकर पूरे परिवार को झूठे मामले में फंसा देगा। परिवार का कहना है कि वर्ष 2023 में भी विकास सचदेव द्वारा 25 लाख रुपये की मांग की गई थी,