भिनगा: सर्वामाई धाम मंदिर भिनगा में देव दीपावली पर जलाए गए 21,000 दीप, सुख-समृद्धि की कामना से जगमग हुआ परिसर
भिनगा में सर्वामाई धाम मंदिर पर देव दीपावली मनाई गई, जहां पर धाम और सरोवर को 2100 दीयों से सजाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा, स्थानीय लोगों की माने तो कई वर्षों से यहां पर देव दीपावली मनाई जाती है। वहीं श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।