घट्टिया: अनाम प्रेम प्रेरित अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम ने राजस्थान सीमा पर तैनात 1008 जवानों की मदद की
Ghatiya, Ujjain | Oct 20, 2025 महाकाल की नगरी उज्जयिनी में स्थित अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम उज्जैन ने अनामप्रेम प्रेरित होकर अपने खर्च में से कटोत्री कर देश के वीर जवानों हेतु जो केवल हमारे सुख के लिए राष्ट्र के लिए अपना सुख त्याग कर रहे है और दृढ़ता के साथ अपना फर्ज निभा रहे है। उनके लिए राजस्थान की सीमाओं पर तैनात 1008 वीर जवानों दिपावली पर्व पर शुद्धता से निर्मित मिठाईयां भेजी।