मांझी: नामांकन के अंतिम दिन नंदलाल सिंह कॉलेज में उमड़ी छात्रों की भारी भीड़
Manjhi, Saran | Jun 30, 2026 जैतपुर स्थित नंदलाल सिंह कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं की भारी भी उमड़ पड़ी । सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन पत्र जमा करने कॉलेज पहुंचे। जिससे परिसर में दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। प्राचार्य कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रही और छात्रों को अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ा।