विक्रमगंज के धनगाई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में आज शुक्रवार को 1 बजे विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 100 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान श्री आर. जलज ने बताया कि केंद्र में मिट्टी जांच की सुविधा उपलब्ध है।