पिपरिया: अमरपुर गांव के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोग हुए घायल
शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे मेदनीचौकी-मुंगेर NH 80 पर अमरपुर गांव के समीप कार की बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायल की पहचान खावा बिंद टोली गांव के रहने वाले छोटू कुमार एवं बंसगढ़ा बिंदटोली गांव के रहने वाले गुड्डू कुमार के रूप में हुई. गुड्डू कुमार को नाजुक स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है.