पीपलदा: खातोली क्षेत्र की चंबल नदी में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शिनाख्त कर पोस्टमार्टम करवाया, जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Mar 10, 2025 जिले के खातोली क्षेत्र की चंबल नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत होने पर पुलिस ने उसकी पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौप दिया। खातोली पुलिस ने सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि एक व्यक्ति का शव चंबल नदी में मिला था उसकी पहचान हरिमोहन गुजर निवासी दिलोद लाखेरी के रूप में हुई।पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।