सदर: खुल्दाबाद के लूकरगंजगंज में एक स्टेशनरी की दुकान में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर खाक
Sadar, Allahabad | Jun 24, 2026
प्रयागराज में एक स्टेशनरी की दुकान में आग लग गई। आग लगने से पूरे मकान में धुआं भर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, घर में स्टेशनरी की दुकान थी। बुधवार सुबह 10 बजे दुकान से अचानक धुआं उठने लगा, जो देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गया।