औरैया: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जवान की मौत, घर से निकलने के दौरान हाईवे पर हुई घटना, ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस
सदर कोतवाली क्षेत्र के धीरजपुर गांव के सामने हाईवे पर बाइक सवार जवान को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमावता निवासी कृष्ण कुमार (26) पुत्र राजेंद्र सिंह सेना का जवान था। जो लेह लद्दाख में तैनात था। 10 दिन पह