भिंड: हनुमान जयंती पर गीता स्वाध्याय मंडल और भारत विकास परिषद गोहद द्वारा सामूहिक सुंदरकांड व गीता पाठ का आयोजन
Bhind, Bhind | Apr 2, 2026 हनुमान जयंती के अवसर पर भिंड के लक्ष्मण तलैया गोहद स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को 5बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं श्रीमद्भगवद्गीता के 11वें अध्याय (विश्वरूप दर्शन) का सस्वर वाचन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ तथा गीता के 11वें अध्याय का सामूहिक वाचन किया