सकतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी की। छापामारी के दौरान मौके से अर्धनिर्मित गुड़की शराब को विनष्ट किया गया। साथ ही 52 लीटर देशी चुलाई शराब, एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरी कार्रवाई सकतपुर थाना द्वारा की गई है।