फरेंदा: बृजमनगंज क्षेत्र के सहजनवां बाबू में शौचालय में मिला शिक्षक का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका
बृजमनगंज क्षेत्र के सहजनवां बाबू उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक रामनिवास (35) का शव शुक्रवार सुबह शौचालय में मिलने से सनसनी फैल गई। वह गोरखपुर के गजपुर निवासी थे और फुलमनहा गांव के जगदेवपुर में अकेले रहते थे। सुबह टहलने के बाद वह कमरे में गए और देर तक बाहर नहीं आए। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खिड़की से देखा।