हैदरगढ़: नवाबगंज रजबहा सूखी, किसान परेशान, किसानों ने बताया धान रोपाई में हो रही है देरी
सिद्धौर ब्लॉक में नवाबगंज रजबहा में पानी न होने से किसान परेशान हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे तक नवाबगंज रजबहा में रेत हवा के झोंके के साथ उड़ रही थी। जबकि मेंथा पेराई का अंतिम दौर चल रहा है और धान की नर्सरी तैयार है। लेकिन सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। इससे धान की रोपाई में देरी हो रही है। सिद्धौर क्षेत्र से निकलने वाली दर्जनों माइनरें सूखी पड़ी हैं।