गुरारू: गोरडीहा गांव के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, चालक की मौत, छह घायल, स्कॉर्पियो में जा रही थी बारात
Guraru, Gaya | Apr 10, 2026 रफीगंज–गया मुख्य पथ पर गोरडीहा गांव के समीप गुरुवार की रात करीब 10 बजे ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरारू थाना क्षेत्र के महुली गांव से एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात औरंगाबाद जिले के धंधवा जा रही थी।