धामपुर: धामपुर क्षेत्र में एक प्रेमिका ने शादी की जिद करते हुए अपने प्रेमी के घर जाकर बैठी, दोनों की कराई शादी
सोमवार की सांय करीब 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर में शादी की जिद पर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई परिजनों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही और प्रेमी के साथ ही रहने की बात कहती रही।आखिरकार युवती के परिजनों ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। इसके बाद प्रेमी के परिजनों ने दोनों की शादी धामपुर स्थित शिव मंदिर में करा दी