हरचंदपुर चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुसा, आधा दर्जन लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
Raebareli, Raebareli | Jun 1, 2026
1 जून सोमवार की शाम 4:30 बजे के आसपास हरचंदपुर कस्बे मे एक डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर दुकानों की साइड घुस गया। जहां करीब आधा दर्जन दुकानों को चपेट मे लेते हुए आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।अन्य राहत बचाव का कार्य अभी जारी है।इस दुर्घटना को देख लोगों मे हड़कंप मचा हुआ है।नुकसान का आकलन किया जा रहा है।