जसवंतनगर: ग्राम फतेहपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सांसद आदित्य यादव, बोले- धार्मिक आयोजन बढ़ाते हैं संस्कार
जसवंतनगर के ग्राम फतेहपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बदायूं के सांसद आदित्य यादव शामिल हुए। जिला पंचायत सदस्य व विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे हैं। सांसद आदित्य यादव का आयोजकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कथा व्यास का स्वागत किया।