पूर्णिया में सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टीओपी पुलिस ने छापेमारी कर दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आइना महल निवासी आकाश कुमार उरांव (24) और इमलीपट्टी निवासी विक्रम ऋषि (24) के तौर पर हुई है। दोनों से पूछताछ जारी है। कैश, जेवरात और चोरी की बाइक बरामद हुआ है।