मछलीशहर थाना पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तलवार लहराने वाले अभियुक्त मंगेश उर्फ लाल सरोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तलवार बरामद हुई है। पुलिस ने उसे अढनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।