ललितपुर: कस्बा बिरधा के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकराकर गड्ढे में गिरी
कस्बा बिरधा स्थित हाईवे पर गुरुवार देर शाम एक अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही की दुर्घटना के दौरान कोई जन हानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा तात्काल कार में सवार दोनों लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।