कैलारस में आज 12 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:00 तक राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गेल इंडिया टाउन हॉल में किया गया जिसमें सामूहिक सूर्य नमस्कार हुआ। आयोजित कार्यक्रम में कैलारस के समस्त विभागों के प्रशासनिक अधिकारी, जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि और सैकड़ो की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्र मौजूद रहे है।