विदिशा नगर: पिंड भरकर एसपी कार्यालय पहुंचा युवक, जमीन विवाद में लगाई न्याय की गुहार
कुरवाई तहसील निवासी गजेंद्र दांगी गुरुवार दोपहर 1 बजे अनोखे अंदाज में पिंड भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जमीन विवाद में न्याय की मांग की। दांगी का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग उन्हें उनकी जमीन पर खेती नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत कई बार स्थानीय थाने में की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।