बदायूं: सैजनी में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय की जेल अस्पताल में हालत बिगड़ी, दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी
Budaun, Budaun | Mar 31, 2026 दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी अजय 13 मार्च को मुठभेड़ में पकड़ा गया था। इस दौरान आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल से जेल अस्पताल भेजा गया था। आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली अभी फंसी हुई है, इससे उसके पैर में घाव बढ़ रहा है। जब यह गोली निकलेगी तो उसके पैर पर प्लास्टर चढ़ेगा।