गुलाबपुरा में श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार को संस्था परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज मंगलवार शाम करीब पांच बजे आयोजित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. चंडक ने सेवाएं देते हुए 101 मरीजों का उपचार किया, जिनमें 20 नए रोगी शामिल रहे। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। संस्था मंत्री पदमचंद खटोड़ ने जानकारी दी।