कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा नगर के गौरीपुर में शराब पीने से मना करने पर शराबी बेटे ने माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चौमुखा नगर के गौरीपुर में एक बेटा शराब पीकर अपने माता-पिता को गाली दे रहा था, माता-पिता ने गाली देने से मना किया, तो उसने दोनों लोगों को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया, जिसके बाद पीड़ित पिता ने थाने में जाकर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।