उदयपुर जिले के डबोक एयरपोर्ट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार ओम बिरला चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के सेक्टर-14 स्थित नवनिर्मित बहुमंजिला चेंबर भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।